अय्यूब खान सचिव प्रदेश Congress कमेटी ने बताया की Chhattisgarh पिछले 9 महीनों से Bjp (भाजपा) के शासनकाल में गंभीर संकट से गुजर रहा है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं। हाल की घटनाएं, जैसे बलौदा बाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी , Congress के विधायक सहित प्रदेश बहुत से कांग्रेसी नेता अन्याय पुर्ण गिरफ्तारी, एव और कवर्धा में साहू समाज के तीन युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत, सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। शांति का टापू कहे जाने वाला Chhattisgarh अब अपराध का गढ़ बन गया है, आए दिन अपराध के नए-नए किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं।जनता का सरकार की गूंगी-बहरी भूमिका से भरोसा टूट गया है।

Congress इन्हीं घटनाओं और विफलताओं के खिलाफ आवाज़ उठाने
प्रदेश में पुनः सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से Congress ने ‘Chhattisgarh न्याय यात्रा’ की शुरुआत आज की। यह छह दिन की पदयात्रा 125 किमी का सफर तय करते हुए 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद है जनता को न्याय दिलाना और राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करना।

गिरौदपुरी की तपोभूमि से इस न्याय यात्रा का आगाज़ किया गया। बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद और तिरंगे को सलामी देकर, प्रदेश Congress अध्यक्ष दीपक बैज ने इस यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में Congress के वरिष्ठ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पुर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ नेता टी एस बाबा,पुर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, Chhattisgarh Congress प्रदेश प्रभारी जन संपत कुमार, एस जरिता, विजय जांगिड,राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम ,विधायक संदीप साहु,पूर्व विधायक अरुण वोरा विकास उपाध्याय,अनिला भेड़िया, प्रभारी संगठन मलकीत सिंह गेंदू सहित प्रदेश पधाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सेवादल,ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई एवं प्रदेश भर के Congress विधायक प्रदेश शामिल हुए ।

स्वाभिमान और बलिदान की भूमि सोनाखान में वीर नारायण सिंह को स्मरण किया
वहां से शुरू हुई यात्रा में जनता का भारी समर्थन देखा गया। यात्रा के रास्ते में रुकते हुए Congress नेताओं ने लोगों से संवाद किया और उन्हें भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

प्रदेश Congress के नेताओं ने भाजपा शासन पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और अपराधों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
यात्रा की शुभारंभ से ही सफलता पर अय्यूब खान कहा, “यह यात्रा न केवल न्याय की मांग है, बल्कि प्रदेश में शांति और समरसता की वापसी की एक पहल है। हमें जनता का जो समर्थन मिला है, उससे साफ है कि Chhattisgarh न्याय चाहता है।” उन्होंने यात्रा में शामिल होने वाले हजारों लोगों को धन्यवाद दिया और सभी से अपील की कि वे इस यात्रा में जुड़ते रहें।
आज जनता के उत्साहपूर्वक वातावरण से यह साफ हो गया कि आने वाले दिनों में यह न्याय यात्रा और भी बड़ा जनांदोलन बनेगी।

Leave a Reply