बढ़ते अपराध,अन्याय के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के इतिहासिक समापन पर शामिल हुये सचिन पायलट

अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया की छत्तीसगढ़ पिछले 9 महीनों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में गंभीर संकट से गुजर रहा है। अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, और महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गए हैं। हाल की घटनाएं, जैसे बलौदा बाजार में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी , कांग्रेस के विधायक सहित प्रदेश बहुत से कांग्रेसी नेता अन्याय पुर्ण गिरफ्तारी और कवर्धा में साहू समाज के तीन युवाओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौत सरकार की विफलता को उजागर करती हैं।

शांति का टापू कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है, आए दिन अपराध के नए-नए किस्से सुनने और देखने को मिलते हैं।जनता का सरकार की गूंगी-बहरी भूमिका से भरोसा टूट गया है।

इन्हीं घटनाओं और विफलताओं के खिलाफ आवाज़ उठाने तथा प्रदेश में पुनः सामाजिक समरसता और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ की शुरुआत आज की। यह छह दिन की पदयात्रा 125 किमी का सफर तय करते हुए 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समाप्त इतिहासिक सभा के साथ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का प्रथम चरण समापत हुवा।


इस यात्रा का मुख्य मकसद है जनता को न्याय दिलाना और राज्य में कानून-व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करना।

गिरौदपुरी की तपोभूमि से इस न्याय यात्रा का आगाज़ किया गया था बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद और तिरंगे को सलामी देकर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस यात्रा की शुरुआत की थी इस यात्रा में कांग्रेस के प्रथम चरण समापन के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पुर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल,प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पुर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ नेता टी एस बाबा,

पुर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जन संपत कुमार, एस जरिता, विजय जांगिड,राज्यसभा सदस्य फूलो देवी नेताम , सहित सभी प्रदेश पुर्व मंत्री, विधायकजन,पूर्व विधायकजन ,प्रभारी संगठन मलकीत सिंह गेंदू सहित प्रदेश पधाधिकारी, जिला अध्यक्ष, सेवादल,ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई एवं प्रदेश भर के कांग्रेस विधायक प्रदेश शामिल हुए । ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *